Khesari Lal का छठ पर रिलीज हुआ नया गाना, आपने वीडियो देखा?

इस गाने को खेसारी के फैन्स लाइक करने के साथ ही कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.

Updated
Kheasri Lal Yadav New Song: छठ पर्व पर रिलीज हुआ नया गाना.
i

भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव ने छठ पर अपने फैंस को तोहफा दिया है. छठ के त्योहार के मौके पर खेसारी लाल का नया गाना सूरज देव के रथवा रिलीज हो गया है. इस गाने को खेसारी के फैंस लाइक करने के साथ ही कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.

छठ का त्योहार दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है. इस त्योहार की शुरूआत नहाए-खाए से होती है. इसके बाद खरना और तीसरे दिन छठ पूजा होती है. तीसरे दिन व्रत रखने वाले ढलते सूरज को अर्घ्य देते हैं और चौथे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही त्योहार का समापन होता है.

खेसारी की आवाज में गाना

भोजपुरी गाने 'सूरज देव के रथवा' को खेसारी लाल ने ही गाया है. गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि कंपोज लॉर्ड जी ने किया है. वीडियो में खेसारी लाल येलो कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं.

गाने का पोस्टर

खेसारी लाल ने गाने के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था. पोस्टर में खेसारी श्रद्धालु के अवतार में नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा-'पूरे गाने को देखने के लिए क्लिक करें: सुरुज देव के रथवा'

खेसारी की फिल्में

खेसारी लाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘बलमुआ’ फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में है. फिल्म में खेसारी के अलावा मधु शर्मा और काजल राघवानी भी हैं. इसके अलावा वह 'भाग खेसारी भाग' में नजर आएंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!