Chhath Songs: छठ पर सोनी सिन्हा के इस गाने को बार-बार सुन रहे लोग

सिंगर सोनी सिन्हा के भोजपुरी गीत ‘छठी मईया राखी लिन्ही लाज’ को बार-बार सोशल मीडिया पर सुना जा रहा है.

Updated
Chhath Songs 2019: छठ के मौके पर भोजपुरी गानों की धूम.
i

छठ (Chhath Puja) के त्योहार 31 अक्टूबर से शुरू चुका है, जिसे 3 नवंबर तक सेलिब्रेट किया जाएगा. चार दिनों के इस पर्व में भोजपुरी छठ गीतों (Bhojpuri Chhath Geet) की भी धूम होती है. छठ के मौके पर भोजपुरी स्टार्स के फिल्मी गीत लोगों के बीच छाए हुए हैं. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और रितेश पांडे के गानों को पसंद किया जा रहा है. वहीं छठ से एक दिन पहले सिंगर सोनी सिन्हा के भोजपुरी गीत ‘छठी मईया राखी लिन्ही लाज’ को बार-बार सोशल मीडिया पर सुना जा रहा है.

गाने में सोनी सिन्हा छठ पर्व को मनाते हुए नजर आ रही हैं. घाटों को छठ के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है. वहीं घाट पर महिलाएं परिवार संग छठ के त्योहार को सेलिब्रेट कर रही हैं. देखें वीडियो-

सोनी सिन्हा का ट्रेडिशनल लुक

वीडियो में छठ पूजा के लिए सोनी सिन्हा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. रेड कलर की साड़ी में सोनी का लुक देखने लायक है. सोनी इस गाने को एन्जॉय करते नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया रिएक्शन

सोनी सिन्हा के इस गाने को यू-ट्यूब चैनल एसआरके म्यूजिक ने शेयर किया है. 28 अक्टूबर को शेयर किए गए इस गाने को हजारों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सुपरहिट सॉन्ग है, यह बहुत आगे पहुंचेगा. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि गाने सुपर और अच्छा है. वहीं तमाम फैन्स ने सोनी सिन्हा की आवाज की तारीफ की है.

सोनी सिन्हा के गाने

सोनी सिन्हा के कई गाने लोगों के बीच पॉपुलर है. जिनमें ‘गांव की छोरी’, ‘लहंगा उठावे दा’, ‘ तेरा दर्शन हुआ’, ‘भक्त के नचावै’ गाने शामिल है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!