Bigg Boss 14:निक्की को नहीं जान सानू इन्हें टॉप 3 में देखते हैं...

Bigg Boss: घर से बाहर आए जान सानू निक्की को नहीं इन्हें टॉप 3 में देखते हैं.

Published
टीवी
2 min read
Bigg Boss 14:निक्की को नहीं जान सानू इन्हें टॉप 3 में देखते हैं...

'बिग बॉस 14' में जान कुमार सानू का सफर रविवार को खत्‍म हो गया. जान सीजन 14 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं. उनको लेकर कभी कंट्रोवर्शियल खबरें बनी तो कभी उनकी और निक्की की दोस्ती की खबरों ने हेडलाइन बनाई .घर से बाहर आने के बाद जान ने " द क्विंट" से बातचीत की और अपने अनुभव बताए.

बिग बॉस सीजन 14 में जान और निक्की की दोस्ती के किस्से सभी ने बहुत देखे लेकिन जान का मानना है कि तंबोली टॉप थ्री में नहीं होगी. हमने जब जान से पूछा कि उनको क्या लगता टॉप 3 में कौन- कौन होगा?

जान ने बताया कि वह पवित्रा एजाज और राहुल को टॉप 3 में देखते हैं, उनको लगता है कि यह तीनों काफी अच्छा गेम खेल रहे हैं. पवित्रा और एजाज दोनों ही जान के करीबी दोस्तों में से थे. जान से जब यह पूछा गया कि घर से बाहर आने के बाद उनका किसके प्रति नजरिया बदला है तो उन्होंने अली का नाम लिया.

अली को लेकर जान ने क्या कहा?

अली ने जब शो में एंट्री ली थी तब से ही जान और अली बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे लेकिन जान ने बाहर आकर कहा कि वो अली को अपना अच्छा दोस्त मानते थे लेकिन अब उनका नजरिया अली के प्रति बदल चुका है.

जान ने आगे कहा कि बिग बॉस की ट्रॉफी वह तभी जीत गए थे जब सलमान ने उनसे बाहर आकर मिलने की बात कही. आपको बता दें कि जब जान एविक्ट हुए थे तब सलमान ने जान से कहा था कि बाहर आकर उनसे मिलें, जान ने आगे उम्मीद जताते हुए कहा कि हो सकता है भविष्य में सलमान साथ काम करने का मौका दें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!