Bigg Boss 14: रूबीना-अभिनव से लेकर ऐजाज,जैस्मीन ने किए बड़े खुलासे

रियलिटी शो Bigg Boss का 30 नवंबर का एपिसोड धमाकेदार होने जा रहे है.

Published
टीवी
2 min read
Bigg Boss 14: रूबीना-अभिनव से लेकर ऐजाज,जैस्मीन ने किए बड़े खुलासे

रियलिटी शो Bigg Boss का 30 नवंबर का एपिसोड धमाकेदार होने जा रहे है. शो के कंटेस्टेंट खुद से जुड़ी ऐसी स्टोरी को शेयर करेंगे, जिसके बारे में सिर्फ उनके कुछ करीबी ही जानते हैं. सोशल मीडिया पर प्रोमो आने के बाद से ही अभिनव-रूबीना का खुलासा सुर्खियां बंटोर रहा है.

Bigg Boss में 'इम्नुयिटी स्टोन' किसे हासिल होगा

शो के नये प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस घरवालों को रुबीना से वो इम्यूनिटी स्टोन लेने का मौका देंगे जो एकता कपूर ने उन्हें दिया था. इम्युनिटी स्टोन जीतने के लिए घर वालों को अपना सबसे गहरा राज दर्शकों के साथ शेयर करना होगा.

बिग बॉस सीजन 14 के कपल कंटेस्टेंट के रुबीना और अभिनव बहुत स्ट्रांग नजर आते हैं लेकिन आज के एपिसोड में रुबीना अपने रिश्ते के बारे में राज खोलती दिखाई देंगी. प्रोमो में रुबीना कह रही हैं कि, " मेरे और अभिनव के बिग बॉस करने का कारण यह था कि हमने एक दूसरे को नवंबर तक का टाइम दिया था. हम दोनों का तलाक होने वाला था अगर हम यह साथ नहीं आते तो शायद साथ रह भी नहीं पाते."

शो में रूबीना और अभिनव की बॉन्डिंग काफी अच्छी नजर आती है इसिलिए यह बात दर्शकों के लिए भी बहुत आश्चर्यजनक है .

बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी खोले राज

प्रोमो में ऐजाज खान बता रहे हैं कि बचपन में उन्हें मॉलेस्ट किया गया था. ऐजाजखान काफी रोते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि यह बात उनके पिता को भी नहीं पता है. निक्की तंबोली ने भी अपना राज खोला उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन में किडनैप किया गया था.

वहीं जैस्मीन अपनी स्टोरी शेयर करते हुए कहती हैं कि उन्हें रोल में लगातार रिजेक्ट किया जा रहा था, रिजेक्शन के कारण वह अंदर से टूट गई थीं रोते हुए जैस्मीन कहती हैं कि रिजेक्शन से परेशान होकर उन्होंने एक बड़ा स्टेप लेने का फैसला लिया था.

Bigg Boss 14 में सीन पलटेगा

बिग बॉस के 14 सीजन की टैग लाइन लाइन है अब सीन पलटेगा और वाकई इस सीजन में बहुत बार सीन पलटा. शो के होस्ट सलमान ने कल बताया था कि नेक्स्ट वीक ही फिनाले वीक होगा. तो इस हफ्ते में top 4 के अलावा सभी कंटेस्टेंट बाहर हो जाएंगे.

हालांकि, ये सीजन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं होगा , शो में कुछ पिछले सीजन्स के कंटेस्टेंट आएंगे और इस सीजन के कंटेस्टेंट से मुकाबला करेंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!