ADVERTISEMENTREMOVE AD

आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी

आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)| अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) पहली बार आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। पार्टी की एक शीर्ष पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीती शर्मा-मेनन ने आईएएनएस से कहा, "आप राज्य विधानसभा चुनाव में पहली बार उतर रही है। हालांकि, सीटों की संख्या को अभी अंतिम रूप दिया जाना है, हम 60-70 निर्वाचन क्षेत्रों को लक्षित कर सकते हैं, जहां हमें अच्छा समर्थन हासिल है।"

इससे पहले 2014 में आप ने सभी 48 लोकसभा सीटों पर राज्य में चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा लहर में किसी भी सीट पर जीत हासिल करने में विफल रही थी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें