ADVERTISEMENTREMOVE AD

अमेरिकाज गॉट टैलेंट में रणवीर के गाने पर डांस करेगा 'वी अनबीटेबल'

अमेरिकाज गॉट टैलेंट में रणवीर के गाने पर डांस करेगा 'वी अनबीटेबल'

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)| अमेरिकाज गॉट टैलेंट के फाइनल मुकाबले में मुंबई का डांस ग्रुप वी अनबीटेबल एक बार फिर रणवीर सिंह के हिट गाने पर डांस करने के लिए तैयार है। फिल्म 'गुंडे' के एनरजेटिक गाने 'जश्न-ए-इश्क' में परफॉर्म करके वी अनबीटेबल ने खुद के लिए फाइनल में जगह बना ली थी। उन्हें इसके लिए जजों गैब्रियल यूनियन, होवी मैंडेल और जुलिएन हॉफ की तरफ से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

ग्रुप के एक करीबी सूत्र ने कहा, "फाइनल के लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वह रणवीर के ही दूसरे गाने पर डांस करेंगे।"

अमेरिकाज गॉट टैलेंट (एजीटी) का फाइनल मुकाबला 18 सितंबर को होना है। भारत में इस शो का प्रसारण कलर इनफिनिटी पर होगा।

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी डांसरों को इस बाबत शुभकामनाएं भेजी हैं।

ऋतिक ने ट्वीट किया, "इन्हें हराना सच में मुश्किल है (ये अनबीटेबल हैं)! इनके डांस ने न सिर्फ मुझे हैरान कर दिया है, बल्कि इनके डांस और हासिल करने की चाह बेहद कमाल की है। तुम सभी अच्छा करो। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×