ADVERTISEMENTREMOVE AD

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 मरे

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 मरे

Published
न्यूज
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

 मथुरा, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांठौली बाईपास पर सफारी एसयूवी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

 पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया है। हादसे के शिकार लोग डींग से बरसाना लौट रहे थे। (21:36) पुलिस के मुताबिक, बरसाना के देवी सिंह की बेटी की शादी थाना फरह के गांव बेरी की घड़ी के एक युवक से तय हुई है। शनिवार को देवी सिंह का परिवार लगन चढ़ाने वहां गया था। लगन समारोह से कुछ लोग सफारी कार से लौट रहे थे। रास्ते में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांठोली बाईपास पर रविवार तड़के सफारी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गाड़ी में सड़क निर्माण के लिए आई लोहे की सरिया घुस गई। इस हादसे में सूरज (17), लोकेश (19) और भगवत (55) की मौत हो गई। सभी मृतक बरसाना के निवासी थे। जबकि सोनू, धीरज, प्रेम सिंह और जतिन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में धीरज पुत्र महावीर की हालत गंभीर है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×