ADVERTISEMENTREMOVE AD

जमानत की शर्तों का उल्लंघन: बुधवार को असांजे को सजा सुनाई जाएगी

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

लंदन, 30 अप्रैल (एएफपी) विकीलीक्स के संस्थापक जुलिएन असांजे जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए लंदन में सजा का सामना करेंगे। यह जानकारी अदालत के एक अधिकारी ने दी।

जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए असांजे को 12 महीने कैद की सजा सुनाई जा सकती है। हालांकि जेल में उनके बिताए गए समय का भी ख्याल रखा जा सकता है।

लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में सात वर्षों बिताने के बाद 47 वर्षीय असांजे को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

असांजे ने 2012 में दूतावास में शरण ली थी ताकि स्वीडन में वह बलात्कार के आरोपों से बच सकें। इक्वाडोर द्वारा उनके शरणार्थी का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×