ADVERTISEMENTREMOVE AD

सनी देओल और हेमा मालिनी ने यमुनानगर और जींद में किया प्रचार

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सनी पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं,

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

यमुनानगर/जींद, नौ मई (भाषा) भाजपा के स्टार प्रचारक सनी देओल और हेमा मालिनी ने यमुनानगर और जींद में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में गुरुवार को चुनाव प्रचार किया और देश को प्रगति के पथ में आगे ले जाने के लिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सनी पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से चुनावी किस्मत आजमा रहीं हैं।

सनी ने अंबाला से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद रतन लाल कटारिया के पक्ष में यमुनानगर शहर में प्रचार किया, वहीं हेमा मालिनी ने सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक के पक्ष में जींद में प्रचार किया।

भाषा शोभना अमितअमित1005 0121 यमुनानगरनननन.

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें