ADVERTISEMENTREMOVE AD

भोपाल में राहुल गांधी 8 फरवरी को करेंगे किसान सभा

भोपाल में राहुल गांधी 8 फरवरी को करेंगे किसान सभा

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

 भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और किसानों की कर्जमाफी की घोषणा के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 8 फरवरी को किसान सभा को संबोधित करेंगे।

 कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल राजधानी के जम्बूरी मैदान में किसानों को संबोधित करेंगे।

आमसभा में किसानों को बड़ी संख्या में जुटाने का लक्ष्य निर्वाचित विधायक, कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडी, नगरीय निकाय के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को दिया गया है।

कांग्रेस ने राज्य के विधानसभा चुनाव में किसान कर्जमाफी का वादा किया था। शपथ लेते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबसे पहला फैसला किसान कर्जमाफी का लिया। उसके बाद किसानों से कर्जमाफी के आवेदन (फॉर्म) भराए जा रहे हैं। किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है। फॉर्म 5 फरवरी तक भरा जाना है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×