ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिहार : राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से किया सचेत

बिहार : राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से किया सचेत

Published
न्यूज
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

 पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार में 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को पूरे प्रदेश में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया था। राज्यपाल और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने लोगों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के तहत इन चुनौतियों से निपटने की शुरुआत कर दी है।

राज्यपाल ने कहा कि पहले पर्यावरण संतुलित था, लेकिन आबादी बढ़ने के साथ विज्ञान और तकनीक का भी विकास हुआ, जिसका प्रभाव पर्यावरण पर भी देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव जलवायु परिवर्तन पर भी देखने को मिलने लगा है। राज्यपाल ने कहा कि आज कहीं असमय वर्षा हो रही है, तो कहीं सूखा और अकाल की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

उन्होंने बिहार में चलाए जा रहे 'जल जीवन हरियाली' अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें भूजल स्तर बनाए रखने के लिए भी काम किए जा रहे हैं। इसके तहत 19 जनवरी को 18 हजार किलोमीटर से भी अधिक लंबी मानव श्रंखला बनाई गई, जिसमें पांच करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लेकर इस अभियान का समर्थन किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया और बच्चों के बीच जलेबियां बांटी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी विधानसभा परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×