ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुंबई के गोवंडी में इमारत गिरी, 4 लोगों की मौत और 10 लोग घायल

मुंबई में मकान गिरने से 4 की मौत, 10 घायल

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD
मुंबई में मकान गिरने से 4 की मौत, 10 घायल
मुंबई में मकान गिरने से 4 की मौत, 10 घायल
मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर मुंबई के गोवंडी उपनगर में एक मंजिला घर के ढहने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब शिवाजी नगर में एक मंजिला ढांचा ढह गया। घटना के समय पीड़ित सो रहे थे।

मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे से कम से कम चार शव निकाले और बाकी को बचा लिया गया, जबकि रुक-रुक कर हुई बारिश से राहत प्रयासों में बाधा आई।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीय मुकर जेड शेख और तीन महिलाओं- शमशाद शेख, 45, नेहा परवेज शेख, 35 और फरहीन शेख, 22 के रूप में हुई है।

घायलों को इलाज के लिए बीएमसी के सायन और राजावाड़ी अस्पतालों में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई।

--आईएएनएस

आरएचए/आरजेएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें