ADVERTISEMENTREMOVE AD

चीन : चिंगहई में दुनिया का सबसे ऊंचे अक्वेरियम का परीक्षण शुरू

चीन : चिंगहई में दुनिया का सबसे ऊंचे अक्वेरियम का परीक्षण शुरू

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

 बीजिंग, 19 जुलाई (आईएएनएस)| चीन के उत्तर पश्चिम चिंगहई प्रांत में दुनिया के सबसे ऊंचे अक्वेरियम को परीक्षण के लिए खोला गया है।

 समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नया अक्वेरियम समुद्र तल से 2,200 मीटर ऊपर शिनिंग शहर में स्थित है। शिनिंग, चिंगहई की राजधानी है। यह चिंगहई-तिब्बत पठार पर पहला अक्वेरियम है।

यह 28,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसकी इमारत विभिन्न प्रदर्शनी क्षेत्र में बंटी हुई है। इसमें फ्रेशवाटर एनीमल, समुद्री जीव, जेलीफिश, विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए भाग व पालतू जानवर व डॉलफिन शामिल हैं।

इसमें 400 से ज्यादा जलीय प्रजातियों के साथ नेकेड कार्प भी प्रदर्शित की जाएंगी।

अक्वेरियम आधिकारिक तौर पर 18 अगस्त को खोला जाना है। इसमें 2000 से ज्यादा दर्शकों के समायोजित करने की क्षमता है।

अक्वेरियम के संग्रहालय अध्यक्ष लुओ रुइबिन ने कहा, "समुद्री जीवों को पठार पर लाकर हम सिर्फ पठार के निवासियों को शिक्षित नहीं करेंगे, बल्कि इसका वैज्ञानिक शोध में भी काफी महत्व है।"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×