ADVERTISEMENTREMOVE AD

मनमोहन सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया

मनमोहन सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर दुख जताया

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि देश ने एक बहुमुखी व्यक्तित्व वाला नेता खो दिया है।

सिंह ने शमशेर सुरजेवाला के पुत्र और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को भेजे शोक संदेश में यह भी कहा कि उनके पिता सदा किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर आपको यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

वह पांच बार विधायक चुने गए थे और एक बार राज्यसभा सदस्य भी चुने गए। वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चार बार मंत्री भी रहे।

शमशेर सुरजेवाला हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×