ADVERTISEMENTREMOVE AD

धोनी ने संन्यास के बाद की रणनीति के दिए संकेत

धोनी ने संन्यास के बाद की रणनीति के दिए संकेत

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)| भारत को दो विश्व कप दिला चुके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर काफी चर्चा होती आई है और खुद धोनी ने इस चर्चा को नए मोड़ पर पहुंचा दिया है। धोनी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह संन्यास के बाद क्या कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी पेन्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में धोनी ने अपनी कला की कुछ और झलकियां दी हैं।

वीडियों में धोनी तीन पेन्टिंग दिखाते हुए कह रहे हैं, "मैं आप सभी के साथ एक रहस्य साझा करना चाहता हूं। बचपन से ही मैं एक आर्टिस्ट बनाना चाहता था। मैंने काफी क्रिकेट खेली है और अब फैसला किया है कि अब समय आ गया है कि मैं वो करूं जो मैं करना चाहता था इसलिए मैंने पेन्टिंग की।"

पहली पेन्टिंग लैंड्सस्केप की है और दूसरी पेन्टिंग को धोनी ने बताया है कि वह यातायात का साधन हो सकती है। धोनी ने तीसरी पेन्टिंग को अपनी पसंदीदा बताया है। यह पेन्टिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस में बल्लेबाजी करने की है।

ऐसा माना जा रहा है कि धोनी इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे वनडे क्रिकेट के बाद संन्यास ले सकते हैं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×