ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली चुनाव : कपिल मिश्रा, विजेंद्र गुप्ता सहित 57 भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित

दिल्ली चुनाव : कपिल मिश्रा, विजेंद्र गुप्ता सहित 57 भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यहां आयोजित संवाददाता स्म्मेलन में उम्मीदवारों की घोषणा की।

भाजपा ने केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को रोहिणी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार आर.पी. सिंह को राजिंदरनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। नई दिल्ली सहित 13 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा ने अभी नहीं की है।

मनोज तिवारी ने बताया कि बाकी सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा मुख्यालय में एक दिन पहले गुरुवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया गया था।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें