ADVERTISEMENTREMOVE AD

Karnataka में नाला पार करते समय चार महिलाएं बह गईं

अधिकारियों ने रविवार सुबह बह गई महिलाओं के लिए तलाशी अभियान शुरू किया.

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक नाले को पार करते समय चार महिलाएं बह गईं।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की रात यालाबुर्गा कस्बे के समीप संकनुरु गांव में उस समय हुई जब वे एक कपास जुताई की फैक्ट्री से काम कर वापस घर लौट रही थी।

महिलाओं की पहचान भुवनेश्वरी पुलिस पाटिल (35), गिरिजाव कल्लनगौड़ा माली पाटिल (30), वीना बसवनागौड़ा पाटिल (20) और सिद्धम्मा पुलिस पाटिल (40) के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि, गांव के पास नाला उफान पर था और महिलाओं ने उसे पार करने की कोशिश की और बह गई।

अधिकारियों ने रविवार सुबह बह गई महिलाओं के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×