ADVERTISEMENTREMOVE AD

हरियाणा : सुरजेवाला, दिग्विजय चौटाला ने जींद से नामांकन दाखिल किया

हरियाणा : सुरजेवाला, दिग्विजय चौटाला ने जींद से नामांकन दाखिल किया

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

 चंडीगढ़, 10 जनवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला व जननायक जनता पार्टी नेता दिग्विजय चौटाला ने जींद विधानसभा उप चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

 जींद सीट के लिए उप चुनाव 28 जनवरी को होने हैं।

दिग्विजय चौटाला, पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के प्रपौत्र हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस से उम्मीदवार हैं, जबकि दिग्विजय चौटाल हाल में बनाई गई जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से मैदान में हैं।

इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) में नवंबर में विभाजन के बाद बीते महीने जेजेपी बनाई गई है।

सुरजेवाला हरियाणा से पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह वर्तमान में कैथल से कांग्रेस के विधायक हैं।

हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कृष्ण मिड्ढ़ा को उम्मीदवार बनाया है।

मिड्ढा आईएनएलडी के पूर्व विधायक हरिचंद्र मिड्ढा के बेटे हैं, जिनका बीते साल अगस्त में निधन हो गया। इसी की वजह से यह सीट खाली है।

आईएनएलडी ने अक्टूबर 2014 के विधानसभा चुनावों में इस सीट को जीता था।

आईएनएलडी ने उमेद सिंह रेडु को उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने का गुरुवार अंतिम दिन था।

सुरजेवाला के नामांकन के दौरान पूरा कांग्रेस नेतृत्व मौजूद था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा, वरिष्ठ नेता किरण चौधरी, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर व दूसरे लोग मौजूद रहे।

हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला के दिग्विजय चौटाला छोटे भाई हैं।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें