ADVERTISEMENTREMOVE AD

जम्मू-कश्मीर में देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति मिली

जम्मू-कश्मीर में देवी दुर्गा की 1300 साल पुरानी मूर्ति मिली

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम जिले में खग इलाके से देवी दुर्गा की एक प्राचीन मूर्ति बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, पुरालेख, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों की एक टीम को जिला पुलिस कार्यालय, बडगाम में बरामद मूर्ति के निरीक्षण के लिए बुलाया गया था।

बयान के अनुसार, जांच के दौरान, यह पता चला कि देवी दुर्गा की बरामद मूर्ति लगभग 7 ईस्वी (लगभग 1,300 वर्ष पुरानी) की है।

मूर्ति काले पत्थर की है। मूर्ति में देवी दुर्गा शेर के सिंघासन पर बैठी हुई हैं। उनकी बाईं भुजा कंधे से गायब है। मूर्ति गांधार स्कूल ऑफ आर्ट का प्रभाव लग रहा है।

एसएसपी बड़गाम ताहिर सलीम खान ने मूर्ति को जम्मू-कश्मीर सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय के अभिलेखागार विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग और उनकी टीम को सौंप दिया है।

यह 2021 में कश्मीर में बरामद देवी दुर्गा की दूसरी मूर्ति है।

अगस्त में, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने देवी दुर्गा की 1,200 साल पुरानी मूर्ति बरामद की थी। श्रीनगर के पांडथरेथन इलाके में झेलम नदी से यह मूर्ति मजदूरों द्वारा बालू निकालते समय बरामद की गई थी।

देवी दुर्गा की बरामद मूर्ति को एक काले पत्थर में उकेरा गया है, जिसमें देवी दुर्गा सिंहासन पर विराजमान हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×