ADVERTISEMENTREMOVE AD

सेना के हथियार चुराकर फरार जवान गिरफ्तार

सेना के हथियार चुराकर फरार जवान गिरफ्तार

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

सेना के हथियार चुराकर भागे एक जवान को पुलिस ने दिल्ली में शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह होशियारपुर के एक अस्पताल में भर्ती था, जहां से फरार हो गया था।

हरप्रीत सिंह (25) पर मध्य प्रदेश के एक सैन्य संस्थान से राइफल और आयुध चुराकर भागने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। उसे सुबह करीब नौ बजे कनॉट प्लेस से गिरफ्तार किया गया।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘ हरप्रीत को दिल्ली से होशियारपुर की एक पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।’’

आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

सिंह ने 14 जनवरी को शौचालय जाने का बहाना बनाकर पुलिस कर्मियों को झांसा दिया और अस्पताल की दीवार फांदकर भाग गया। आरोपी के हाथ में चोट का इलाज 31 दिसंबर से अस्पताल में चल रहा था।

सिंह भारतीय सेना में सिपाही था और वह मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में सेना के प्रशिक्षण संस्थान से दो आईएनएसएएस रायफल और गोलाबारूद लेकर फरार हो गया था।

उसे सेना ने अक्टूबर में भगोड़ा घोषित कर दिया था और बाद में उसे पंजाब के होशियारपुर जिले में गिरफ्तार किया गया।

सिंह के तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने सेना के अधिकारी बनकर छह दिसंबर को तड़के हथियार और आयुध चुरा लिए थे।

चोरी के हथियार और गोलाबारूद बरामद कर लिए गए हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×