ADVERTISEMENTREMOVE AD

MP: रीवा में अधिकारी पर जानलेवा हमले के आरोपी BJP मंडल अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

BJP के मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला उर्फ सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सिरमौर जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी एस के मिश्रा के साथ मारपीट करने के आरोपी भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला उर्फ सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर जारी आदेश में कहा है कि बनकुईयां मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला उर्फ सिद्ध पर रीवा के जनपद पंचायत के सीईओ के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास की घटना में धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है, उनका यह कृत्य पार्टी की छवि को धूमिल करता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मनीष को पद से हटाते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

ज्ञात हो कि सिरमौर जनपद के सीईओ एस के मिश्रा सेमरिया में मंगलवार की दोपहर को बैठक कर जिला मुख्यालय लौट रहे थे। तभी पुरवा फाल के करीब कुछ बदमाशों ने उनकी बुलेरो वाहन पर हमला बोल दिया। कांच तोड़ दिए, उनकी जमकर पिटाई की। हमलावर मिश्रा को मरा समझकर उन्हें कचरे के ढेर पर फेंककर फरार हो गए। इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों में मनीष का भी नाम है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×