ADVERTISEMENTREMOVE AD

ओडिशा : 6 लाख महिला एसएचजी को मुफ्त स्मार्टफोन

ओडिशा : 6 लाख महिला एसएचजी को मुफ्त स्मार्टफोन

Published
न्यूज
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

भुवनेश्वर, 14 नवंबर (आईएएनएस)| ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छह लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजीज) को स्मार्टफोन मुहैया कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यहां मेक इन इंडिया कॉन्क्लेव में महिला उद्यमिता पर आधारित एक संगोष्ठी में कहा, "मेरा सपना प्रत्येक महिला की ज्ञान अर्थव्यवस्था तक पहुंच को साकार होते देखना है। हमारी सरकार के पहले कदम के तहत छह लाख मिशन समूह को स्मार्टफोन देकर डिजिटली सशक्त बनाया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि 2001 में एक परियोजना के रूप में शुरू किया गया मिशन शक्ति 70 लाख महिलाओं, छह लाख समूहों, 5,000 करोड़ रुपये की बचत और 2000 करोड़ रुपये के सालाना बैंक एक्सपोजर के साथ एक आन्दोलन में बदल गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा कोई निवास स्थान नहीं है, जो मिशन शक्ति समूह से न जुड़ा हो।

उन्होंने कहा, "हरेक दूसरा घर मिशन शक्ति का सदस्य है। हमने मातृत्व मृत्यु दर में सर्वाधिक गिरावट लाने में सफलता प्राप्त की है। हमारा नवजात मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। हमारे यहां संस्थागत प्रसव रिकार्ड 90 फीसदी होता है।"

उन्होंने कहा, "जब भी हमारी सरकार कोई पहल शुरू करती है, चाहे ममता या बिजू स्वास्थ कल्याण योजना हो या भूमि अधिकार, राज्य हमेशा महिलाओं के लिए अतिरिक्त कदम उठाता है।"

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में कहा कि वह मिशन शक्ति योजना के तहत छह लाख महिलाओं को डिजिटल मुख्यधारा से जोड़ने की पहल के तहत ओडिशा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×