ADVERTISEMENTREMOVE AD

राष्ट्रमंडल टेटे : व्यक्तिगत स्पर्धाओं से हटीं मानिका बत्रा

राष्ट्रमंडल टेटे : व्यक्तिगत स्पर्धाओं से हटीं मानिका बत्रा

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

 कटक, 19 जुलाई (आईएएनएस)| भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका बत्रा ने स्वास्थ्य कारणों से यहां जारी 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की सभी व्यक्तिगत स्पर्धाओं से अपना नाम वापस ले लिया है।

  24 वर्षीय मानिका के हटने से अब महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल वर्ग में फिर से ड्रॉ निकाला जाएगा।

बत्रा को महिला वर्ग में टॉप सीड मिला हुआ था। पुरुष वर्ग में जी. साथियान टॉप सीड हैं। महिला वर्ग का ड्रॉ भारत के लिए सबसे अच्छा था। इसमें बत्रा के अलावा अर्चना कामत और मधुरिका पाटकर शामिल थीं।

भारत की पुरुष और महिला टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें