ADVERTISEMENTREMOVE AD

Rahul Gandhi के समर्थन में कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के समर्थन कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता रविवार को दिल्ली के राजघाट पहुंचेंगे

Published
न्यूज
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा, हम बापू के शिष्य हैं और उन्होंने हमें सत्य के लिए लड़ने की प्रेरणा दी है। हम लोकतंत्र पर भाजपा के हमले का डटकर मुकाबला करेंगे।

कांग्रेस कल, 26 मार्च को राजघाट पर और पूरे भारत में राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों में गांधी प्रतिमाओं पर राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह करेगी।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के समर्थन कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता रविवार को दिल्ली के राजघाट पहुंचेंगे। इसके साथ ही पार्टी प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर देशव्यापी, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सत्याग्रह का प्रदर्शन करेगी।

दरअसल राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेस ने कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लेने और जनता के बीच उतरने का फैसला किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार, ये सिर्फ एक कानूनी मुद्दा नहीं है, ये एक बहुत गंभीर राजनीतिक मुद्दा भी है, जो हमारे लोकतंत्र के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ये मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति, धमकी की राजनीति, डराने की राजनीति और उत्पीड़न की राजनीति की एक बड़ी मिसाल है।

इसको हम कानूनी तरीके से भी लड़ेंगे। जो कानून हमें अधिकार देता है, उन अधिकारों का इस्तेमाल हम करेंगे, पर ये एक राजनीतिक मुकाबला भी है, इसका हम सीधा मुकाबला करेंगे, हम पीछे हटेंगे नहीं, हम डरेंगे नहीं, इसे हम बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी बनाएंगे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें