ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्रिसमस से पहले कोलकाता, आस-पास के इलाकों से 1,726 गिरफ्तार: पुलिस

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

कोलकाता, 25 दिसंबर (भाषा) क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर में और उसके आस-पास के इलाकों में कानून तोड़ने के आरोप में करीब 1,726 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 1,726 में से 143 लोगों को गैर जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुरली धर शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 558 लोगों को कानून के विपरीत आचरण करने, नौ को सट्टेबाजी के लिए, 262 लोगों को दुपहिया वाहन पर तीन लोग के सवार होने और 496 को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के लिए हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि कम से कम 106 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने और 66 लोगों को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शर्मा ने बताया कि कुल 86 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्रिसमस और नये साल के जश्न में भंग डालने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए शहर के भीतर और आस-पास के क्षेत्रों के साथ ही पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित इलाकों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें