ADVERTISEMENTREMOVE AD

सऊदी अरब ने उमरा के लिए 26 लाख वीजा जारी किया

सऊदी अरब ने उमरा के लिए 26 लाख वीजा जारी किया

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

रियाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)| सऊदी अरब ने इस साल उमरा करने के लिए 2664000 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है। यह संख्या बीते साल की समान अवधि की तुलना में 2.79 फीसदी अधिक है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 2250000 श्रद्धालु उमरा करने के लिए सऊदी अरब आ चुके हैं। यह बीते साल की समान अवधि की तुलना में 3.7 फीसदी अधिक है।

अभी तक 1900000 श्रद्धालु उमरा कर सऊदी अरब से अपने-अपने देशों को वापस जा चुके हैं। यह संख्या बीते साल की समान अवधि की तुलना में 3.5 फीसदी अधिक है।

उमरा में सऊदी अरब के मक्का की तीर्थयात्रा की जाती है। हज करने के लिए दिन और महीना निश्चित होता है लेकिन उमरा साल के किसी भी महीने में किया जा सकता है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×