ADVERTISEMENTREMOVE AD

तिवारी के रोड शो में सपना चौधरी और खेसारी लाल

तिवारी के रोड शो में सपना चौधरी और खेसारी लाल

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

 नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी और भोजपुरी अभिनेता व गायक खेसारी लाल के साथ अपने क्षेत्र में एक विशाल रोड शो किया।

 इसी लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, भाजपा नेता सुधांशु मित्तल, सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के पांचवा पुश्ता इलाके से रोड शो निकाला।

'फिर एक बार मोदी सरकार' और 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे लगाते हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो में भाग लिया।

क्षेत्र के लोगों से बात करने के लिए तिवारी कई बार अपने वाहन से नीचे उतरे। भोजपुरी सितारे को देखने के लिए कई लोग अपने घरों की छतों और बालकनियों में खड़े दिखाई दिए।

तिवारी का मुकाबला दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडे से है।

राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों लोकसभा सीटों पर मतदान चुनाव के छठे चरण में 12 मई को होना है। 2014 के आम चुनावों में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर कब्जा किया था।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×