ADVERTISEMENTREMOVE AD

उदयपुर संगीत महोत्सव 7 फरवरी से

उदयपुर संगीत महोत्सव 7 फरवरी से

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

उदयपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)| राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में विश्व संगीत महोत्सव इस साल 7 से 9 फरवरी तक चलेगा। विभिन्न आयोजन स्थलों पर विश्व के 150 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। महोत्सव में 20 देशों के कलाकार अपनी कला की छटा बिखेरेंगे।

इस साल के संगीत महोत्सव की अवधारणा 'हम विश्व हैं : विविधता में एकता' तय की गई है। दर्शकों/श्रोताओं को दुनिया की संगीत परंपराओं की झलक तो मिलेगी ही, वे कलाकारों से बातचीत भी कर सकेंगे।

महोत्सव में इस वर्ष जो प्रमुख कलाकार भागीदारी करने वाले हैं, उनमें गिन्नी माही, हबीब कोयटे, सुधा रघुरामन, अंकुर तिवारी व घालत परिवार, मामे खान, थाइक्कुदम ब्रिज, रवि जोशी, व्हेन चाई मेट तोस्त और ओकेस ग्रासेस भी शामिल हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×