ADVERTISEMENTREMOVE AD

पाकिस्तान ने पुंछ में LoC पर दो सेक्टरों में की गोलाबारी

एक दिन पहले पाकिस्तान के छह से दस जवान और इतने ही आतंकवादी मारे गए थे

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर दो सेक्टरों में रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों पर भारी गोलाबारी की। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बिना उकसावे की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नीलम घाटी में चार आतंकी शिविरों और पाकिस्तानी सेना के कई ठिकानों पर भारी गोलाबारी की थी। इसमें उनके छह से दस जवान और इतने ही आतंकवादी मारे गए थे।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज दोपहर करीब तीन बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और केरनी सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तंगधार सेक्टर में गोलीबारी की थी जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और एक नागरिक भी मारा गया था। इसमें तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×