ADVERTISEMENTREMOVE AD

CM योगी ने UP में बांटे मंत्रालय, अपने पास गृह समेत कई विभाग रखे

डिप्टी सीएम केपी मौर्य को PWD मंत्रालय और दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया.

Updated
न्यूज
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रालयों का बंटवारा कर देने की खबरें आ रही हैं. टीवी रिपोर्ट की मानें तो डिप्टी सीएम केपी मौर्य को PWD और दिनेश शर्मा को संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है. खबरें हैं कि योगी ने गृहमंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग को अपने पास ही रखा है. इसके अलावा 37 विभागों की जिम्मेदारी भी अपने पास ही रखी है.

मंगलवार को सीएम ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से इस मामले पर चर्चा भी की थी. आइए जानते हैं किसे मिला कौन सा मंत्रालय.

  • योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री) : गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं.
  • केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री) : लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग
  • दिनेश शर्मा (उपमुख्यमंत्री) : माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

कैबिनेट मंत्री

  • सूर्य प्रताप शाही : कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान
  • सुरेश खन्ना : संसदीय कार्य, नगर विकास और शहरी समग्र विकास
  • स्वामी प्रसाद मौर्य : श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
  • सतीश महाना : औद्योगिक विकास
  • राजेश अग्रवाल : वित्त विभाग
  • रीता बहुगुणा जोशी : महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन
  • दारा सिंह चौहान : वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान
  • धर्मपाल सिंह : सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
  • एसपी सिंह बघेल : पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य
  • सत्यदेव पचौरी: खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन
  • रमापति शास्त्री : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  • जय प्रकाश सिंह : आबकारी, मद्यनिषेध
  • बृजेश पाठक : विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन
  • ओम प्रकाश राजभर : पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी : दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति, अल्पसंख्यक कल्याण
  • चेतन चौहान : खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास
  • श्रीकांत शर्मा : ऊर्जा
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
  • मुकुट बिहारी वर्मा : सहकारिता
  • आशुतोष टंडन : प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा
  • नंद गोपाल गुप्ता नंदी : स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

  • अनुपमा जायसवाल : बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (राज्य मंत्री), वित्त (राज्य मंत्री)
  • सुरेश राणा : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास (राज्य मंत्री)
  • उपेंद्र तिवारी : जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता (राज्य मंत्री)
  • महेंद्र सिंह : ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (राज्य मंत्री)
  • स्वतंत्रदेव सिंह : परिवहन, प्रोटोकला, ऊर्जा (राज्य मंत्री),
  • भूपेंद्र सिंह चौधरी : पंचायती राज, लोक निर्माण (राज्य मंत्री)
  • धरम सिंह सैनी : आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
  • स्वाति सिंह : NRI, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण (राज्य मंत्री)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×