ADVERTISEMENTREMOVE AD

महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल से हालात गंभीर, 301 डॉक्टर सस्पेंड

छुट्टी पर गए डॉक्टर शाम आठ बजे तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी 6 महीने की सैलेरी काट ली जाएगी.

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

महाराष्ट्र में 17 सरकारी अस्पतालों के 4 हजार रेजिडेंट डॉक्टरों के सामूहिक छुट्टी पर जाने का आज तीसरा दिन है. डॉक्टरों ने मरीजों के रिश्तेदारों के लगातार बढ़ते हमलों की वजह से विरोध जताने के लिए ये रास्ता अपनाया है. नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डीन ने सख्ती दिखाते हुए 301 रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाएगी, तब तक वो काम पर नहीं लौटेंगे.

छुट्टी से नहीं लौटे तो 6 महीने की सैलरी कट

महाराष्ट्र के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि अगर छुट्टी पर गए डॉक्टर शाम आठ बजे तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी 6 महीने की सैलेरी काट ली जाएगी.

आपको बता दें कि रेजिडेंट डॉक्टरों के सामूहिक छुट्टी पर चले जाने की वजह से महाराष्ट्र की स्‍थ‍िति चिंताजनक बनी हुई है. अस्पताल के बाहर मरीज इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कोई डॉक्टर उनके इलाज के लिए वहां मौजूद नहीं है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 4000 डॉक्टर छुट्टी पर, मरीजों की दिक्कतें बढ़ीं

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×