ADVERTISEMENTREMOVE AD

SBI PO Admit Card 2022: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे,ऐसे कर पाएंगे चेक

SBI PO Admit Card 2022: प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी.

Published
जॉब्स
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

SBI PO Admit Card 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अगले सप्ताह एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2022 जारी कर सकता है. जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड दिसंबर 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाज नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

0

SBI PO Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

  • एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं.

  • अब करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा.

  • जहां उम्मीदवार एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी लेकर अपने पास रख लें.

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें