ADVERTISEMENTREMOVE AD

UPSSSC Exam Calendar 2022: परीक्षा कैलेंडर जारी किया, चेक करें पूरा शेड्यूल

UPSSSC Exam Calendar: आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंजर के अनुसार, इस साल कुल 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

Published
जॉब्स
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

UPSSSC Exam Calendar 2022: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साल 2022 में होने वाली ग्रुप 'सी' भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है. यूपी सरकारी भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर वार्षिक परीक्षा कैलेंडर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंजर के अनुसार, इस साल कुल 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा आयोग ने तीन तारीखों को आरक्षित श्रेणी में रखा है. जोकि किसी भर्ती परीक्षा के तिथि बदलाव की स्थिति में इस्तेमाल की जाएगी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 (UPPET) 18 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. शिक्षा निकाय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 8 मई, 2022 को होगी, जबकि राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संपर्क) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018, 22 मई को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार पूरा शेड्यूल आधिकारिक साइट पर देख सकते है.

0

UPSSSC भर्ती परीक्षा 2022: चेक करें पूरा शेड्यूल

  • 08 मई 2022 - हेल्थ वर्कर मेन एग्जाम 2021 (महिला)

  • 22 मई 2022 - राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018

  • 22 मई 2022 - सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2019

  • 19 जून 2022 - राजस्व लेखाकार मुख्य परीक्षा 2022

  • 29 जून 2022 - संयुक्त वरिष्ठ/निम्न वर्ग सहायक, आपूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • 3 जुलाई 2022- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्रतियोगिता परीक्षा 2019

  • 17 जुलाई 2022 - अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022

  • 7 अगस्त 2022 - संयुक्त तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगी परीक्षा 2016

  • 21 अगस्त 2022 - वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगी परीक्षा 2019

  • 18 सितंबर - प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) 2022

  • अभी तिथि निर्धारित नहीं - सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 की पुन: परीक्षा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×