ADVERTISEMENTREMOVE AD

Bank Holidays August 2022: अगस्त में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट

Bank Holidays in August 2022: 13 अगस्त से लगातार 3 दिन 15 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Bank Holidays in August 2022: अगस्त के महीने में बैंक कुल 18 दिन बंद रहने वाले हैं यानी कि आधे महीने से ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे. 15 अगस्त के दौरान तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगस्त माह में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो समय रहते उसे निपटा लें. बता दें देश भर के सभी बैंक पूरे 18 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं, क्योंकि केंद्रीय बैंक RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय भी हैं, यानि कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे लेकिन अन्य राज्यों में कामकाज आम दिनों की तरह चलेगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

3 दिन तक लगातार बंद रहेंगे बैंक

13 अगस्त से लगातार 15 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, 13 अगस्त को दूसरा शनिवार, 14 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के चलते राष्ट्रीय अवकाश रहेगा. आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

0

Bank Holidays August 2022: देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 1 अगस्त, 2022 – सिक्किम और श्रीनगर में द्रुक्पा त्शे-जी पर बैंक बंद

  • 7 अगस्त, 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 8 अगस्त, 2022 – मुहर्रम (अशूरा)- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

  • 9 अगस्त, 2022 – मुहर्रम (अशूरा)- त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, लखनऊ, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद

  • 11 अगस्त 2022 – रक्षा बंधन- गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद

  • 12 अगस्त, 2022 – रक्षा बंधन- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में बंद

  • 13 अगस्त 2022 (दूसरा शनिवार) देशभक्त दिवस- मणिपुर में बैंक बंद

  • 14 अगस्त 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 15 अगस्त, 2022 – राष्ट्रीय अवकाश

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • 16 अगस्त, 2022 – पारसी नव वर्ष (शहंशाही)- महाराष्ट्र में बैंक बंद

  • 18 अगस्त, 2022 – जन्माष्टमी- उड़ीसा, उत्तराखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद

  • 19 अगस्त, 2022 – जन्माष्टमी (श्रवण वड-8)/कृष्ण जयंती- गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद

  • 20 अगस्त, 2022 – श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद

  • 21 अगस्त, 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 29 अगस्त, 2022 – श्रीमंत शंकरदेव की तिथि -असम में बैंक बंद

  • 27 अगस्त 2022- (चौथा शनिवार)

  • 28 अगस्त 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 31 अगस्त, 2022 – संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×