दिल्ली के इन बुजुर्गों की कोई सुनेगा क्या?

कंपोस्ट पिट के रखरखाव न होने की वजह से वो मच्छरों का अड्डा बन गया है

Published

अशोक विहार के सी-डी ब्लॉक पार्क में एक कम्पोस्ट पिट है जो सूखे हरे कचरे को डालने के लिए खोदा गया है, लेकिन पिछले दो महीनों से गड्ढे का रखरखाव न होने के कारण, ये मच्छरों का ठिकाना बन गया है.

“दो महीने से ज्यादा हो गया और किसी ने भी कचरे को यहां से नहीं हटाया है. इसके कारण मच्छर, चूहे, और अन्य जानवर घूम रहे हैं.
डॉ. रश्मि शर्मा, स्थानीय निवासी, अशोक विहार

पार्क में ग्रीन कंपोस्ट पिट को अब एक ऐसी जगह के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है जहां लोग अपना सारा कचरा फेंक देते हैं. हमें गड्ढे में प्लास्टिक की बोतलें, पुराने कपड़े और अन्य गैर-कंपोस्टिंग कचरे मिलते हैं. सफाई को बनाए रखने में असमर्थ, नगरपालिका वाले यहां कचरे को जलाते हैं, जो, हम सभी के लिए एक खतरा है. निवासियों के लिए पार्क का इस्तेमाल करना बहुत मुश्किल लगता है, क्योंकि पूरी जगह गंदगी से घिरी हुई है.

“झुग्गी के कुछ लड़कों ने पार्क के एक दर्जन से ज्यादा सजावटी पेड़ काट दिए हैं. ये पार्क के लिए बहुत गंभीर मुद्दा है.”
मदन मोहन शर्मा, स्थानीय, अशोक विहार

हमने नगरपालिका के लोगों से भी बात की जो इस इलाके में काम करते हैं, और वो बताते हैं कि उन्हें पार्क का कंपोस्ट पिट साफ करने के लिए पैसा या गाड़ी आवंटित नहीं किया गया है. हमें उम्मीद है कि निगम जल्द ही इस पर ध्यान देगा.

(क्विंट ने नई दिल्ली नगर निगम से बात करने की कोशिश की. उनकी प्रतिक्रिया मिलने पर ख़बर को अपडेट किया जाएगा)

(सभी 'माई रिपोर्ट' ब्रांडेड स्टोरिज सिटिजन रिपोर्टर द्वारा की जाती है जिसे क्विंट प्रस्तुत करता है. हालांकि, क्विंट प्रकाशन से पहले सभी पक्षों के दावों / आरोपों की जांच करता है. रिपोर्ट और ऊपर व्यक्त विचार सिटिजन रिपोर्टर के निजी विचार हैं. इसमें क्‍व‍िंट की सहमति होना जरूरी नहीं है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!