Bank Holidays October 2022: अक्टूबर के महीने में नवरात्र, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा समेत कई अन्य त्योहार हैं, जिनके चलते अलग-अलग शहरों में 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं. लिहाजा अगर आपकों इस इस माह बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं तो समय रहते उस काम को निपटा लें नहीं तो यें छुट्टियां आपका काम बिगाड़ सकती हैं. ऐसे में हम आपके लिए इस महीने पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिससे आप अपना बैंक सु जुड़ा काम समय रहते निपटा लें.
Bank Holidays October 2022: अक्टूबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट
1 अक्टूबर 2022 : बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे.
2 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती और रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे.
3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.
4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा के चलते कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के चलते मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
6 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे.
7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे.
8 अक्टूबर 2022 : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
9 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ के चलते शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे.
14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे.
16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे.
22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे.
26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे.
27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे.
30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना) में बंद रहेंगे बैंक.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)