ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP NEET PG Counselling 2022: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

UP NEET PG 2022: NEET PG 2022 मेरिट लिस्ट 28 या 29 सितंबर को जारी की जाएगी.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Uttar Pradesh NEET PG Counselling 2022: उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), ने उत्तर प्रदेश NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों को इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना हैं वें 28 सितंबर तक upneet.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार को 3000 रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

NEET PG 2022 मेरिट लिस्ट 28 या 29 सितंबर को जारी की जाएगी और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन रिजल्ट 3 या 4 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा. यूपी एनईईटी पीजी 2022 काउंसलिंग के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करते हुए करें आवेदन.

0

UP NEET PG Counselling 2022: ऐसे करना है आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं.

  • "UP NEET PG Counselling 2022" लिंक पर क्लिक करें.

  • अपनी लॉग इन डिटेल दर्ज करें.

  • अब लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें.

  • NEET काउंसलिंग फीस का भुगतान करें.

  • ऑप्शन को लॉक करें.

  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP NEET PG 2022 counselling: महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन पंजीकरण- 26 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे

  • ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क- 26 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे से 28 सितंबर, दोपहर 2 बजे तक

  • प्रवेश के लिए ऑनलाइन सुरक्षा शुल्क- 26 सितंबर,2022 दोपहर 2 बजे से 28 सितंबर,2022 दोपहर 2 बजे तक

  • यूपी पीजी मेडिकल प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि- 28 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे

  • प्रकाशित होने वाली मेरिट सूची- सितंबर 28/29,2022

  • च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग- 29 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे से 2 अक्टूबर, 2022 दोपहर 2 बजे तक

  • रिजल्ट की तारीख- 3/4 अक्टूबर, 2022

  • आवंटन पत्र और प्रवेश- अक्टूबर 05,2022 से अक्टूबर 8,2022

ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP NEET PG 2022 सुरक्षा शुल्क

यूपी एनईईटी पीजी 2022 के लिए सुरक्षा शुल्क सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए 30,000 रुपये तय किया गया है, वहीं निजी मेडिकल के लिए 2,00,000 रुपये और डेंटल कॉलेजों के लिए 1,00,000 रुपये रखा गया हैं.

यूपी एनईईटी पीजी काउंसलिंग कमेटी राज्य के 50 फीसदी कोटे के तहत सरकारी कॉलेजों में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा की 891 सीटों और निजी कॉलेजों में 32 एमडीएस सीटों पर प्रवेश देगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×