एक्टिविस्ट नवदीप कौर को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. नवदीप को 12 जनवरी को सिंघु बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था.
दलित श्रम अधिकार एक्टिविस्ट और मजदूर अधिकार संगठन (MAS) की सदस्य, 24 वर्षीय नवदीप का संगठन उन वर्कर यूनियनों में शामिल है, जो केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ प्रदर्शन का हिस्सा हैं.
नवदीप अपनी आगे की शिक्षा के लिए पैसा जमा करने के लिए कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में पार्ट-टाइम काम कर रही थीं. इसी दौरान वह लेबर यूनियन में शामिल हो गईं और सक्रिय रूप से आवाज उठा रही थीं.
उनकी बहन राजवीर के मुताबिक, ''28 दिसंबर को, जब वह और MAS के अन्य सदस्य अपने बकाया वेतन की मांग कर रहे थे, तो प्रदर्शनकारियों को निकाल दिया गया. पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर एक काउंटर FIR दर्ज कर दी. 12 जनवरी को एक और विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद नवदीप को निशाना बनाया गया, गिरफ्तार किया गया और उन पर हत्या की कोशिश और एक्सटॉर्शन के आरोप लगाए गए.''
12 जनवरी को, पुलिस द्वारा MAS के सदस्यों को रोके जाने के बाद, नवदीप पर FIR में 50-60 पुरुषों के समूह का नेतृत्व करने का आरोप लगाया गया था.
नवदीप पंजाब के मुक्तसर जिले की मूल निवासी हैं, जहां उनकी मां भी पंजाब खेत यूनियन के लिए सक्रिय रूप से काम करती हैं.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

