ADVERTISEMENT

भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले,एक्टिव केस 10 लाख पार

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1046631 है.

Updated
भारत
1 min read
देश भर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप छाया हुआ है
i

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 145384 मामले आए हैं. इसी के साथ भारत में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या ने 10 लाख का आंकड़ा पार किया है. भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1046631 है.

अब तक भारत में कुल 13205926 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 168436 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 11990859 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है.

कोरोना इस साल बेकाबू होता जा रहा है, पिछले चार दिनों से लगातार एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 1.31 हजार, गुरुवार को 1.26 लाख , बुधवार को 1.15 लाख, मंगलवार को 96 हजार और सोमवार को 1.03 लाख केस सामने आए थे.

पढ़ें ये भी: डिजिटल में हिट हो रहीं भारतीय भाषाएं-वोकल ही नहीं ग्लोबल हुआ लोकल

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
Published: 
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT