Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली (Delhi) की हवा लगातार खराब होती चली जा रही है. सोमवार सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता (AQI) बेहद ही गंभीर श्रेणी में पहुंच गई. इससे लोग सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं.
आनंद विहार (Anand Vihar) में AQI का लेवल 462, मुंडका में 485, ओखला फेज 2 में 475 और वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांग 480 पाया गया. इसे सीवियर कैटेगरी माना जाता है और इसकी वजह से कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बना रहत है.
दिल्ली-NCR रीजन, एयर क्वालिटी इंडेक्स 9 नवंबर
Delhi NCR Region | AQI Level | PM 2.5 Pollutant Level | PM 10 Pollutant Level |
Alipur | 489 | 489 | 478 |
Anand VIhar | 462 | 462 | 462 |
Aya Nagar | 485 | 485 | 444 |
Bawana | 488 | 488 | 481 |
CRPI Mathura Road | 464 | 460 | 464 |
DTU | 475 | 475 | 438 |
Dr Karni Singh Shooting Range | 459 | - | 459 |
Dwarka-Sector 8 | 494 | 494 | 494 |
IGI Airport | 481 | 481 | 438 |
IHBAS, Dilshad Garden | 471 | 452 | 471 |
ITO Delhi | 476 | 476 | 442 |
Jahangirpuri | 490 | 490 | 483 |
Jawharlal Nehru Stadium | 453 | 453 | 419 |
Major Dhyan Chand National Stadium | 456 | 456 | 403 |
Mandir Marg | 456 | 456 | 403 |
Mundka | 485 | 485 | 477 |
NSIT Dwarka | 482 | 229 | 482 |
Najafgarh | 483 | 483 | 416 |
Narela | 484 | 484 | 471 |
Nehru Nagar | 477 | 477 | 451 |
North Campus | 482 | 229 | 482 |
Okhla Phase-2 | 475 | 475 | 473 |
Patparganj | 488 | 488 | 465 |
Punjabi Bagh | 471 | 471 | - |
Pusa | 440 | 440 | 429 |
Pusa-IMD | 448 | 448 | 406 |
RK Puram | 474 | 474 | 443 |
Rohini | 474 | 474 | 469 |
Shadipur | 460 | 393 | 460 |
Sirifort | 453 | 453 | 428 |
Sonia Vihar | 483 | 483 | 472 |
Sri Aurobindo Marg | 458 | 458 | 371 |
Vivek Vihar | 486 | 486 | 480 |
Wazipur | 480 | 431 | 480 |
एयर क्वालिटी इंडेक्स कैटेगरी
AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को 6 श्रेणियों में विभाजित किया गया हैं, अच्छा+संतोषजनक, मध्यम प्रदूषित, खराब, बहुत खराब और गंभीर. इनमें से प्रत्येक श्रेणी को वायु प्रदूषकों के मानकों और उनके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों के आधार पर तय किया गया है.
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि पंजाब और आसपास के इलाकों में पराली जलाए जाने से रविवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता (Air Quality) 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CBCB) के मोबाइल ऐप 'समीर' के मुताबिक, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 426 दर्ज किया गया था जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है.
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी संगठन वायु गुणवत्ता प्रणाली एवं मौसम पूर्वानुमान व शोध (सफर) ने बताया था कि स्थिति में तब तक सुधार होने की संभावना नहीं है जब तक कि पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी नहीं आती है.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)