तमाम नियमों को धता बताते हुए इस बार दिवाली में दिल्ली और NCR के इलाके में जमकर आतिशबाजी हुई. जिसके चलते हवा में जहरीले धुएं की एक धुंध बन गई और लोगों को सांस लेने में तकलीफ सामना करना पड़ रहा है.
गीता कॉलोनी, सिविल लाइन्स, ISBT, ITO में धुंध के चलते विजुअलिटी भी रविवार सुबह बेहद खराब स्तर पर नजर आ रही है. दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के आंकड़ों के मुताबिक ITO में ITO क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 461 तक पहुंच गया. वहीं सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 443 रहा.
बता दें NGT ने दिल्ली NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा रखी थी. केवल ग्रीन पटाखे चलाने की ही अनुमति थी. लेकिन इसके बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों की बिक्री हुई.
पटाखे बेचते 10 लोग गिरफ्तार, 55 लोग नामजद
दिवाली के दिन प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने के जुर्म में अलग-अलग इलाकों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 55 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. कुल मिलाकर 32 मामले दर्ज किए गए. पुलिस ने करीब 3,408 किलोग्राम पटाखे भी जब्त किए.
नोएडा में डीएसपी राजेश एस ने बताया, "जो दुकानदार पटाखे बेच रहे थे उन्हें गिरफ्तार किया गया, वहीं एनजीटी के नियमों का पालन भी पुलिस ने सख्ती से कराया. पुलिस विभाग द्वारा लोगों से पटाखे न जलाने की अपील भी की गई. साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा रातभर जिले में निगरानी भी रखी गई."
पढ़ें ये भी: नोएडा: हवा में उड़े NGT के नियम, दीपावली की रात जमकर हुई आतिशबाजी
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
