गोवा ने अन्य राज्यों में ऑक्सीजन के निर्यात पर लगाई रोक

ऑक्सीजन की खपत बढ़ने के बाद लिया गया फैसला 

Published
भारत
1 min read
पीएम मोदी ने 12 राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की
i

गोवा सरकार ने राज्य में कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को यह जानकारी दी. राणे ने ट्वीट कर कहा, "गोवा में बढ़ते कोविड -19 मामलों को देखते हुए, ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ गई है. इसलिए, राज्य के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर का निर्यात तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है. सभी औद्योगिक ऑक्सीजन आवश्यकताओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रयोग किया जाएगा."

गोवा में लगातार बढ़ रहे मामले

मंत्री ने कहा, "राज्य के स्वास्थ्य सचिव को जनहित में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत एक आदेश जारी करने के लिए संबंधित कलक्टरों से समन्वय स्थापित करने का आदेश दिया गया है."

गोवा में शुक्रवार को 24 घंटे में 927 मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,321 हो गई.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!