Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवा के चलने वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है. लेकिन यह अब भी खराब की श्रेणी में ही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता स्तर 173, आरकेपुरम में 205, नजफगढ़ में 213 रहा.
जो कि अन्य दिनों की तुलना में सुधारा है, लेकिन यह भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. वहीं, मंगलवार को ठंड में भी इजाफा देखने को मिला. दीवाली के एक दिन बाद रविवार को हुई बारिश और सोमवार को तेज हवा चलने से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट हुई.
इस वजह से हवा की गुणवत्ता गंभीर से खराब श्रेणी में भी निचले स्तर पर दर्ज की गई. हालांकि, शाम को दिल्ली की आबोहवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ. इसलिए शाम सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 199 दर्ज किया गया.
दिल्ली-NCR रीजन, एयर क्वालिटी इंडेक्स 17 नवंबर
Delhi NCR Region | AQI Level | PM 2.5 Pollutant Level | PM 10 Pollutant Level |
Alipur | 120 | 120 | 110 |
Anand VIhar | 173 | 173 | 146 |
Aya Nagar | 152 | 152 | 101 |
Bawana | 201 | 201 | 132 |
CRPI Mathura Road | 136 | 136 | 111 |
DTU | 169 | 169 | 115 |
Dr Karni Singh Shooting Range | 179 | 179 | 110 |
Dwarka-Sector 8 | 187 | 187 | 126 |
IGI Airport | 151 | 151 | 96 |
IHBAS, Dilshad Garden | 111 | 95 | 111 |
ITO Delhi | 178 | 178 | 39 |
Jahangirpuri | 181 | 181 | 139 |
Jawharlal Nehru Stadium | 163 | 163 | 110 |
Major Dhyan Chand National Stadium | 144 | 144 | 150 |
Mandir Marg | 160 | 155 | 154 |
Mundka | 150 | 175 | 169 |
NSIT Dwarka | 162 | 157 | 155 |
Najafgarh | 213 | 184 | 170 |
Narela | 165 | 152 | 151 |
Nehru Nagar | 175 | 153 | 129 |
North Campus | 182 | 154 | 147 |
Okhla Phase-2 | 152 | 132 | 169 |
Patparganj | 134 | 144 | 129 |
Punjabi Bagh | 159 | 165 | 134 |
Pusa | 149 | 142 | 165 |
Pusa-IMD | 134 | 147 | 144 |
RK Puram | 205 | 148 | 155 |
Rohini | 130 | 129 | 148 |
Shadipur | 170 | 126 | 129 |
Sirifort | 175 | 150 | 152 |
Sonia Vihar | 151 | 151 | 114 |
Sri Aurobindo Marg | 188 | 188 | 100 |
Vivek Vihar | 191 | 191 | 111 |
Wazipur | 100 | 87 | 100 |
पराली जलाने की घटनाओं में कमी
सफर इंडिया के अनुसार, हरियाणा व पंजाब में रविवार को पराली जलाने की 282 घटनाएं हुई. हालांकि, आकाश में बादल होने के कारण सेटेलाइट से सही तस्वीर मिलना मुश्किल था. फिर भी दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की भूमिका करीब एक फीसद ही रही. सफर इंडिया के अनुसार, 18 व 19 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रह सकती है.
एयर क्वालिटी इंडेक्स कैटेगरी
AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को 6 श्रेणियों में विभाजित किया गया हैं, अच्छा+संतोषजनक, मध्यम प्रदूषित, खराब, बहुत खराब और गंभीर. इनमें से प्रत्येक श्रेणी को वायु प्रदूषकों के मानकों और उनके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों के आधार पर तय किया गया है.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)