ADVERTISEMENTREMOVE AD

चंद्रयान 2- पाकिस्तान ने उड़ाया मजाक, अब भारतीय ऐसे दे रहे जवाब

ISRO और लैंडर विक्रम के बीच लैंडिंग से ठीक पहले संपर्क टूट गया था

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

चांद की सतह पर भारत तिरंगा फहराने से भले ही 2.1 किलोमीटर दूर रह गया हो, लेकिन मिशन चंद्रयान-2 की इस मुश्किल और पहली कोशिश के लिए देश और दुनिया ने इसरो को सलाम किया. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो के वैज्ञानिकों का हिम्मत बढ़ाया, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक मंत्री चौधरी फव्वाद हुसैन ने चंद्रयान 2 का मजाक उड़ाया. चौधरी के ट्वीट को देखकर भारतीय यूजर्स उन्हें और पाकिस्तान को लगातार निशाना बना रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पाकिस्तानियों ने उड़ाया मजाक, तो मिला करारा जवाब

पाकिस्तानी सरकार में साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री चौधरी फव्वाद हुसैन ने कई ट्वीट किए और भारत के चंद्रयान-2 मिशन का मजाक उड़ाया. फव्वाद ने लिखा- “जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना.”

ट्रोल पर जवाब देते हुए भारतीय ट्विटर यूजर्स ने पाकिस्तानी मंत्री के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उप-महाद्वीप के लिए इस मिशन के महत्व को समझने में असमर्थ हैं.

एक यूजर ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान यह समझने में नाकाम है कि चंद्रयान की लागतउसकी अर्थव्यवस्था से ज्यादा है, भारत और 100 चंद्रयान लॉन्च कर सकताहै और धूर्त देश के मुकाबले बेहतर स्थिति में बना रह सकता है.”

एक अन्य ने लिखा, "भारत विफल नहीं हुआ .. हमने सिर्फ मून लैंडर के साथ संपर्क खो दिया.”

0

भारतीय यूजर्स ने मीम्स के जरिए पाकिस्तानी ट्रोलिंग का जवाब दिया और पाकिस्तान विज्ञान की दुनिया में पाकिस्तान की हालत का मजाक उड़ाया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश की जनता बोलीः ISRO आप पर गर्व है

चांद के इतने करीब पहुंचने पर देश भर में नेताओं, खिलाड़ी, फिल्मी सितारों से लेकर आम जनता ने भी इसरो को सांत्वना दिया और उनके इस प्रयास की जमकर तारीफ की. ट्विटर, फेसबुक में यूजर्स ने इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम किया और उनकी काबिलियत पर भरोसा जताते हुए लिखा कि हम दोबारा कामयाब होंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×