Live

‘चंद्रयान 2’ की सफल लॉन्‍चिंग पर राष्ट्रपति, पीएम ने दी बधाई

चंद्रयान-1 के सफल परीक्षण के बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन चंद्रयान-2 की ओर बढ़ रहा है.

Updated
भारत
3 min read
‘चंद्रयान 2’ की सफल लॉन्‍चिंग पर राष्ट्रपति, पीएम ने दी बधाई

ISRO ने 'चंद्रयान 2' लॉन्‍च कर दिया है. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च किया गया. इस लाइव ब्‍लॉग में आप चंद्रयान- 2 की लॉन्‍चिंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट देख सकते हैं.

बता दें कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान-2 के लॉन्च का रिहर्सल किया था, जो कि सफल रहा था. चंद्रयान-2 को आज दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया.

स्नैपशॉट
  • ISRO ने ‘चंद्रयान 2’ लॉन्‍च किया
  • आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्‍चिंग कामयाब रही
  • ISRO ने कहा- हमारी उम्‍मीद से बेहतर रही लॉन्‍चिंग

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

4:13 PM , 22 Jul

पीएम मोदी ने लाइव देखा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, टीम को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव देखा. पीएम ने इसरो की टीम को सफल लॉन्चिंग की बधाई दी है.

3:48 PM , 22 Jul

राष्ट्रपति कोविंद ने बताया ऐतिहासिक क्षण

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पल को हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने लिखा,

श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 का ऐतिहासिक प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है. भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई. मेरी कामना है कि टेक्नॉलॉजी के नए-नए क्षेत्रों में ‘इसरो’, नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे.
3:07 PM , 22 Jul

कामयाबी के बाद इसरो के चेयरमैन ने कहा:

  • ये भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है
  • श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 2 की सफलतापूर्वक लॉन्‍चिंग हुई
  • वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से सफलता मिली
  • वक्‍त रहते खामियां दूर कर ली गईं
3:04 PM , 22 Jul

#GSLVMkIII-M1 ने 'चंद्रयान 2' को पृथ्‍वी की कक्षा में स्‍थापित किया


Published: 14 Jul 2019, 2:13 PM IST
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!