ADVERTISEMENTREMOVE AD

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में COVID-19 के 718 नए मामले

देश और दुनिया की तमाम खबरें के LIVE अपडेट यहां पढ़िए.

Updated
भारत
4 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

देश और दुनिया की तमाम खबरें के सबसे लेटेस्ट अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं. इसमें चुनावी खबरों से लेकर से खेल और बॉलीवुड से अर्थव्यवस्था तक की ताजा खबरें शामिल होंगी. देश में कोरोना के घटते केसों को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन में छूट दी है. मध्य प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा जूनियर डॉक्टरों ने मांगें न पूरी होने को लेकर इस्तीफा दे दिया है. इन सभी खबरों पर आज हमारी नजर होगी.

10:48 PM , 05 Jun

मध्य प्रदेश में COVID-19 के 718 नए मामले

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में COVID-19 के 718 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 2225 लोग डिस्चार्ज हुए और 38 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
8:57 PM , 05 Jun

अनिल विज का कांग्रेस पर निशाना

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ''केंद्र से सस्ते में वैक्सीन लो और बाजार में मुनाफा कमाओ, यह सारे काम कांग्रेस शासित राज्यों में हो रहे हैं. राजस्थान में वैक्सीन गड्ढों में मिली. राहुल गांधी इस पर कुछ नहीं बोलते हैं. उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे देश के हित के लिए बोलेंगे.''

0
7:19 PM , 05 Jun

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 14 जून सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया.

6:17 PM , 05 Jun

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी बने TMC के राष्ट्रीय महासचिव

टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 05 Jun 2021, 7:24 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें