ADVERTISEMENTREMOVE AD

अकेली महिलाओं को रात में घर तक छोड़कर आएगी UP पुलिस

पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में भी लागू हुई पुलिस एस्कॉर्ट सर्विस

Published
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश में भी पुलिस रात में महिलाओं को घर तक छोड़कर आएगी. देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने ये फैसला लिया है. इसके लिए यूपी डीजीपी ने निर्देश जारी किया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अकेली महिलाओं को घर छोड़ा जाएगा. इसके लिए महिलाओं को 112 नंबर पर फोन करना होगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अकेली महिलाएं पुलिस की एस्कॉर्ट सर्विस ले सकती हैं. इसके लिए उन्हें 112 नंबर पर कॉल करना होगा. पुलिस महिलाओं को PRV (पुलिस रिस्पॉन्सिबल व्हीकल) में घर छोड़कर आएगी.

एक PRV में चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे. 10 फीसदी PRV में पुरुष ड्राइवर के साथ-साथ एक पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. जरूरत पड़ने पर महिला PRV दूसरे PRV की मदद करेंगी. इसके साथ-साथ, महिला PRV गश्त और इमरजेंसी हालातों के लिए भी तैनात रहेंगी.

पुलिस की ये एस्कॉर्ट सर्विस 112 नंबर पर ही उपलब्ध होगी. यूपी पुलिस के इमरजेंसी नंबर 100 पर ये सर्विस नहीं मिलेगी. यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में भी लागू हुई पुलिस एस्कॉर्ट सर्विस
यूपी डीजीपी का आदेश
(फोटो: क्विंट हिंदी)
0

पंजाब में सबसे पहले लागू हुई एस्कॉर्ट सर्विस

कुछ दिन पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश की महिलाओं के लिए पुलिस की मुफ्त सहायता की घोषणा की थी. पंजाब में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच महिलाएं सुरक्षित घर पहुंचने के लिए पुलिस की मदद ले सकती हैं.

इस सुविधा को महिलाएं 100, 112 और 181 नंबर पर कॉल कर के ले पाएंगी. इस नंबर पर फोन करने के बाद महिला को पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा. इसके बाद महिलाएं पुलिस की मदद लेकर अपने घर पहुंच सकती हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×