आज पटना में NDA की अहम मीटिंग होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार के नाम के ऊपर गठबंधन मुहर लगा देगा. यह मीटिंग दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी.
मीटिंग में एनडीए का हिस्सा रही जेडीयू, बीजेपी, वीआईपी और हम पार्टी के सभी 125 नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहेंगे.
इससे पहले 10 बजकर 30 मिनट से बीजेपी के विधायक दल की बैठक होगी. इसमें बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन होगा. साथ ही बीजेपी के कोटे से उपमुख्यमंत्री पद पर बैठने वाले शख्स का नाम फाइनल किया जाएगा. इस मीटिंग में पर्यवेक्षक के तौर पर राजनाथ सिंह मौजूद थे.
मीडिया में जारी चर्चा के मुताबिक इस बार बीजेपी सुशील मोदी के बजाए कामेश्वर चौपाल को उपमुख्यमंत्री पद की कमान सौंप सकती है. बता दें सुशील मोदी को शुक्रवार को दिल्ली भी बुलाया गया था. जहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की थी.
कामेश्वर चौपाल मंदिर आंदोलन से करीब से जुड़े रहे हैं. उन्होंने 1991 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था. बाद में वे विधानसभा चुनाव भी लड़े, लेकिन हार गए. 2014 में चौपाल ने सुपौल से पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उसमें भी वे हार गए.
पढ़ें ये भी: NCR: दिवाली पर की गई आतिशबाजी से जहरीली हुई हवा, 443 तक पहुंचा AQI
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
