ADVERTISEMENTREMOVE AD

सोनभद्र घटना बहुत बड़ी,प्रशासन पीड़ितों को परेशान कर रहा:प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 13 अगस्त को सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंचीं

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 13 अगस्त को सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंचीं. उन्होंने नरसंहार पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि घटना बहुत बड़ी है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है. प्रियंका ने यहां एक-एक कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इसके साथ ही घटना के चश्मदीद रामराज और रामधनी से पूरे घटनाक्रम को जाना.

प्रियंका ने कहा, "घटना बहुत बड़ी है और प्रशासन पीड़ितों को परेशान कर रहा है. कांग्रेस इसे सदन में उठाएगी." प्रियंका ने पीड़तों के परिजनों से कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं.

9:28 PM , 13 Aug

सोनभद्र पीड़ितों ने प्रियंका के साथ शेयर किया अपना दर्द

सोनभद्र के उभ्भा गांव में पीड़ित परिवारों ने प्रियंका से कहा, "हमारे बच्चों को नौकरी मिले, हमारे ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं. घटना के लिए जिम्मेदार परिवार को फांसी दी जाए."

नरसंहार के बाद इस घटना में कुछ बेकसूर लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि दोषी बाहर घूम रहे हैं. निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए.
पीड़ित परिवार, सोनभद्र 

इस पर प्रियंका ने वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात करें. इसके बाद प्रियंका ने घायलों से मुलाकात की.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
9:25 PM , 13 Aug

सोनभद्र घटना बहुत बड़ी, प्रशासन पीड़ितों को परेशान कर रहा: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के उभ्भा गांव में नरसंहार पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि घटना बहुत बड़ी है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है.

प्रियंका ने कहा, "घटना बहुत बड़ी है और प्रशासन पीड़ितों को परेशान कर रहा है. कांग्रेस इसे सदन में उठाएगी." प्रियंका ने पीड़तों के परिजनों से कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं.

करीब 80-90 निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं. महिलाओं पर भी गुंडा एक्ट लगाया गया है. सरकार अगर मामले में कोई कार्रवाई करना चाहती है तो, जिन पर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं, पहले उन्हें वापस लिया जाए. क्योंकि ये लोग पहले से ही प्रताड़ित हैं. इन पर अत्याचार हुआ है.
प्रियंका गांधी, महासचिव, कांग्रेस
0
7:02 PM , 13 Aug
प्रियंका गांधी सोनभद्र से वापस बनारस पहुंची. बनारस से आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
5:58 PM , 13 Aug

सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी, क्विट की ग्राउंड रिपोर्ट

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 13 Aug 2019, 10:07 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें