ADVERTISEMENTREMOVE AD

मेरठ: प्रियंका गांधी के सामने भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता- वीडियो

प्रियंका गांधी मेरठ में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची थीं

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जाकर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसा में घायलों और मृतक परिवारों से मुलाकात की. लेकिन प्रियंका के मेरठ पहुंचने पर यहां एक और घटना हुई. प्रियंका की मौजूदगी में ही कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. प्रतापपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ये हाथापाई हुई.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दरअसल प्रियंका गांधी को मेरठ के प्रतापपुर में एक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचना था. इससे पहले कांग्रेस के कुछ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे थे.

प्रियंका के आने के से पहले किसी बात को लेकर दो कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई. जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. जैसे ही हाथापाई शुरू हुई, प्रियंका गांधी भी वहां पहुंच गईं. जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और प्रियंका को जाने का रास्ता दे दिया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×